सामान्य चिकित्सालय में 32 व उदेई मोड 82 जनों ने लगाए वैक्सीन का टीका-गंगापुर सिटी

सामान्य चिकित्सालय में 32 व उदेई मोड 82 जनों ने लगाए वैक्सीन का टीका-गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी सामान्य चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन लगाते पूर्व पीएमओ डॉक्टर एम एल गुप्ता

11 स्थानों पर हुआ कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारम्भ

गंगापुर सामान्य चिकित्सालय में 32 व उदेई मोड 82 जनों ने लगाए वैक्सीन का टीका-गंगापुर सिटी
गंगापुर उपखंड में 11 स्थानों पर सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय में 32 व उदेई मोड डिस्पेशरी में 82 जनों ने कोविड का टीकाकरण का टीका लगाया गया। इसमें 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा 45 साल से अधिक आयु के गम्भीर बीमारियों से पीडित व्यक्तियों ने टीके लगवाये। इसके अतिरिक्त बैकलॉंग हैल्थ केयर वर्कर को भी टीके की दूसरी डोज दी गई। इस दौरान लाभार्थियों के वेरिफिकेशन, कॉविन सॉफ्टवेयर पर डेटा दर्ज करने, टीका लगाने से पूर्व तथा बाद के प्रोटोकॉल सहित अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही थी। तथा ऑब्जर्वेशन रूम से बाहर आये लाभार्थियों ने बताया कि कोई साइड इफैक्ट नहीं है। वे गर्वित महसूस कर रहे हैं कि कोविड-19 मुक्त भारत की दिशा में उनका भी योगदान दर्ज कर लिया गया है। टीका सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क तथा निजी अस्पताल में केन्द्र सरकार द्वारा तय की गई कीमत पर लगाया जा रहा है जिसमें टीके की कीमत और पंजीकरण शुल्क शामिल है। सोमवार को उप जिला अस्पताल गंगापुर, खंडीप, पीलोदा, वजीरपुर, अमरगढ़ चौकी, सेवा, तलावड़ा, उदेई खुर्द, हिगोटिया, उदेई मोड़ गंगापुर, एवं निजी अस्पताल सीपी हॉस्पिटल गंगापुर में टीकाकरण हुआ।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.