500 ग्राम की पथरी

500 ग्राम की पथरी

डाॅ. गर्ग ने निकाली 500 ग्राम की पथरी
सवाई माधोपुर । बुरी तरह दर्द से कराहती हुई एक 12 वर्षीय आदिवासी बालिका श्योपुर मध्यप्रदेश स्थित चित्रा गर्ग हॉस्पिटल में आयी थी। उसके एक्स रे एवं सोनोग्राफी करने पर पता चला कि उसके मूत्राशय में बहुत बड़ी पथरी है। इतनी बड़ी कि निकालना बहुत ही मुश्किल कार्य था।
गर्ग हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सवाई माधोपुर के निदेशक डॉक्टर सुमित गर्ग ने बताया कि बालिका के परिजन बालिका को आपात स्थिति में सवाई माधोपुर गर्ग हाॅसिप्टल लेकर आये। सभी आवश्यक सावधानियों को ध्यान में रखते हुए गर्ग हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सवाई माधोपुर में शल्य चिकित्सक डॉ संगीत गर्ग की टीम ने उक्त बालिका की शल्य चिकित्सा की ओर लगभग 500 ग्राम का स्टोन (पथरी) निकलने में सफलता प्राप्त की।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.