सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी- एसओजी व गंगापुर सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, रीट परीक्षा मामले में 8 को पकड़ा।
गंगापुर सिटी -राज्य की सबसे बड़ी आयोजित होने वाली परीक्षा रीट को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही चौकन्ना व सतर्क था। लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए था जो रीट की परीक्षा में गड़बड़ी या चीटिंग कर सकते थे। जयपुर से मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने ऐसे लोगों को दबोचा है जो मोबाइल की मदद से रीट का पेपर लीक करने की फिराक में थे। एसओजी व गंगापुर सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इस मामले में दो पुलिस कॉन्स्टेबल और परीक्षा दे रही उनकी पत्नियों को गिरफ्तार किया है ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र गुर्जर और उसकी पत्नी लक्ष्मी गुर्जर और यदुवीर सिंह गुर्जर व उसकी पत्नी सीमा गुर्जर को हिरासत में लिया है। एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि यह लोग आंसर की के सहारे नकल करवाने का प्रयास कर रहे थे तथा इसमें शहर की कुछ निजी शिक्षण संस्थान, जहां सेंटर रखा गया था उन पर भी गाज गिर सकती है ।
ज्ञात रहे कि इस मामले में पुलिस पहले ही देशराज मीणा को गिरफ्तार कर चुकी है साथ ही अब इसमें आशीष मीणा ,उषा मीणा, मनीषा मीणा निवासी भारजा नदी, एक अन्य दिलखुश मीणा को भी गिरफ्त में लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि इनके तार बड़े लेवल पर अन्य गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं ,जिसका अनुसंधान जारी है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.