अरेस्ट
सवाई माधोपुर 12 जनवरी 2021
सवाईमाधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने गत दिवस अर्द्ध रात्रि को घर में घुसकर कार में तोड़फोड़ कर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में कार्यवाही करते हुवे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत तीन आरोपी किशोरों को भी निरुद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कटटा, एक पचफेरा सिगल शाट छह जिन्दा कारतूस व एक खाली कारतुस तथा एक तलवार भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी भूरी पहाड़ी निवासी आजाद मीना ,तिलक नगर निवासी छुटटन जागा व गोज्यारी निवासी विजय सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। मानटाउन थानाधिकारी अतर सिंह ने बताया कि आरोपी आजाद मीना के खैरदा में खाली भूखण्ड पर अवैध रूप से कब्जा करने के चलते विरोध करने पर उसके पडौसी से नाराज था। इसके चलते रात्रि में पडौसी के घर में पांच साथियों के साथ घुस गया और पडौसी के घर में खड़ी कार के शीशे तोडकर व गाडी पर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी। आरोपियों ने देशी कटटा, पचफेरा व तलवार दिखाकर व लहराकर ऐलानिया धमकीया दी जाकर पडौसी को डराया धमकाया। जिस पर पीड़ित धमेन्द्र जांगिड़ द्वारा आरोपियों के विरूद्व थाना मानटाउन में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था । जिस पर कार्यवाही करते हुवे पुलिस ने आरोपी आजाद मीना ,छुटटन जागा व विजय सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया । वही मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत तीन आरोपी किशोरों को भी निरुद्ध किया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.