सवाईमाधोपुर में चौथ का बरवाड़ा तहसील के आदलवाडा कला गांव के पास खेत पर बने कुएं में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीषा मीणा (20) पुत्री रामसहाय मीणा आदलवाडा कला के पास अपने खेत पर बुधवार सुबह मां के साथ पशुओं को पानी पिला रही थी। सुबह करीब 7 बजे वह कीचड़ भरे पांव से कुएं के पास चली गई। इस दौरान पैर फिसलने से 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। कुएं में 8 से 10 फीट पानी था, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.