राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमोद (करेल) में हुआ वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन  मलारना चौड़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमोद (करेल) में हुआ वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन मलारना चौड़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमोद (करेल) में हुआ वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

मलारना चौड़,

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निमोद (करेल) में मंगलवार को भव्य वार्षिक उत्सव प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विद्यालय के व्यवस्था प्रभारी प्राध्यापक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच गुलबाई मीणा, अध्यक्षता आबिद खान एसडीएमसी अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेदाचार्य विजय शंकर गौतम, पूर्व सरपंच प्रहलाद मीणा, एवं शंभू दयाल मीणा ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई इस दौरान विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यालय के छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर इनाम एवं नगद पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा जारी एस ओ पी का पूरा ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नेमी चंद मीणा ने पधारे हुए अतिथियों एवं कार्यक्रम में सहयोग के लिए समस्त विद्यालय स्टाफ का आभार प्रकट किया।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.