गंगापुर सिटी 28 जनवरी 2025: गंगापुर सिटी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.55 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद पुत्र दीपचंद जाटव निवासी मिर्जापुर, पुलिस थाना सदर, गंगापुर सिटी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके पास से 6.55 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#गंगापुरसिटी #पुलिसकार्रवाई #अवैधमादकपदार्थ #गिरफ्तारी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.