सफाई कामगार हक अधिकार एवं दलित उत्थान पर अधिवेशन आयोजित

सफाई कामगार हक अधिकार एवं दलित उत्थान पर अधिवेशन आयोजित

सफाई कामगार हक अधिकार एवं दलित उत्थान पर अधिवेशन आयोजित
सवाई माधोपुर 16 मार्च। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज (रजि.) एवं अ. भा. सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च रविवार को दिल्ली में सफाई कामगार हक अधिकार एवं दलित उत्थान पर अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रदशो के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम युवजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद जीनवाल के संरक्षण व कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वाल्मीकि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह धानुक दर्जा राज्यमंत्री (उपाध्यक्ष, राज्य सफाई आयोग उतर प्रदेश), डॉ अश्विनी सिंह, निर्देशक फिल्म सफाई वाच, मुंबई तथा विशिष्ट अतिथि, हरिराम सूद, पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय सफाई आयोग एवं डॉ एस. डी. चंदेल, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष युवजन समाज रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव सुमित चंदेल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण पर निराशा व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को घेरते हुए निजीकरण को गलत ठहराया। कर्मचारियों को संगठित होकर सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने पर जोर दिया। प्रदेश निकायों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान काम समान वेतन देने एवं कर्मचारी हित में उचित कदम उठाने एवं कार्यवाही पर जोर दिया।
कार्यक्रम को विभिन प्रान्तों से आये कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। जिनमे मुख्य रूप से उत्तरखंड प्रदेश अध्यक्ष विकास चैहान, यूपी प्रदेश अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, राजस्थान प्रदेश कार्याकारी अध्यक्ष खेमराज कलोसिया, मध्यप्रदेश महामंत्री शैलेंद्र खरे सहित आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
अधिवेशन के पश्चात युवजन समाज के राजस्थान कार्य० प्रदेशाध्यक्ष खेमराज कलोसिया को समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य लिए 2020 के अवार्ड से सम्मानित किया गया, एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता को समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.