ऋण एवं अनुदान आवेदन पत्र भरवाने के लिए 16 जुलाई को बामनवास में होगा विशेष शिविर का आयोजन

ऋण एवं अनुदान आवेदन पत्र भरवाने के लिए 16 जुलाई को बामनवास में होगा विशेष शिविर का आयोजन

ऋण एवं अनुदान आवेदन पत्र भरवाने के लिए 16 जुलाई को बामनवास में
होगा विशेष शिविर का आयोजन
सवाई माधोपुर, 14 जुलाई। कार्यालय परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम सवाई माधोपुर में संचालित बैंकिंग (केवल अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए) एवं गैर बैंकिंग योजना (केवल अनुसूचित जाति के लिए) के अनुदान एवं ऋण आवेदन पत्र भरवाने के लिए पंचायत समिति बामनवास में सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।
परियोजना प्रबन्धक सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि ऋण एवं अनुदान संबंधी आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला अथवा वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 54 हजार 300 रूपये एवं शहरी क्षेत्र में 60 हजार 120 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पूर्व मंे निगम की किसी भी योजना में लाभान्वित नहीं हुआ हो, राज्य सरकार एवं बैंक का पूर्व में कोई ऋण बकाया नहीं हो।
इच्छुक व्यक्ति शिविर में आवश्यक दस्तावेज बैंकिंग व गैर बैंकिंग योजना हेतु कार्यशाला योजना-मकान का पट्टा, कूप विद्युतीकरण योजना-डिमाण्ड नोटिस की रसीद, जमाबन्दी की नकल, बकरी पालन योजना-दुधारू पशु प्रमाण पत्र, बकरी के साथ फोटो, बकरी क्रय हेतु कोटेशन व अन्य दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, अदेय प्रमण पत्र स्टाम्प लेकर उपस्थित होंवे ताकि अधिक से अधिक अनुदान एवं ऋण आवेदन पत्र भरवाकर इच्छुक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सकें।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.