गिट्टी से भरे ट्रक ने बाइक सवार नव विवाहित जोड़े को कुचला।
उपखंड बौंली क्षेत्र के पीपल्दा में हुआ सड़क हादसा। महेंद्र मीणा की पीपल्दा से अपने गांव पीलूखेड़ा मोटरसाइकिल से जाते समय, गिट्टी से भरा ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर दर्दनाक मौत हो गई व पत्नी पपीता गंभीर घायल स्थिति में सवाई माधोपुर जिला चिकित्सालय चल रहा है उपचार।
परिजनों के अनुसार महेंद्र मीणा उम्र 33 वर्ष पुत्र कैलाश मीणा की ट्रक से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई और घायल पत्नी पपीता मीणा उम्र 25 वर्ष गंभीर घायल हो गए जिसे परिजन सवाई माधोपुर चिकित्सालय ले गए। पीपल्दा बाजार में खरीदारी करके वापस अपने गांव पीलूखेड़ा जा रहे थे। गिट्टी से भरे ट्रक ने कुचला। परिजनों ने बताया कि,
हाल ही 2 मई को शादी हुई थी।
दर्दनाक मौत के बाद पीपल्दा तिराहे पर ग्राम वासियों ने जाम लगा दिया। जाम के बाद सूचना पाकर बोली एसएचओ श्री किशन मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे स्थिति काबू के बाहर पाकर डिप्टी सवाई माधोपुर राकेश राजौरा को सूचना दी। सूचना पाकर राकेश राजौरा मौके पर परिजनों को सांत्वना व आर्थिक सहायता व ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर कठोर से कठोर सजा दिलाने के आश्वासन बाद बौंली सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.