अवैध देशी शराब बेचने ले जाते एक युवक गिरफ्तार-गंगापुर सिटी
सदर थाना पुलिस ने अवैध रुप से देशी शराव बेचने को ले जाते समय अलीगंज बाइपास रोड से एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब के पव्वे पकड़े है।
सदर थाना प्रभारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि गंगापुर दुल्हन मैरिज हॉम निवासी साजिद पुत्र शेर मोहम्मद जो कि 45 देशी शराब के पव्वे बेचने को ले जा रहा था। पुलिस की ने गश्त के दौरान उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45देशी शराब के पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।