दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत
दिल्ली मुंबई रेल मार्ग मार्ग स्थित लालपुर उमरी व नारायण पुर टटवाड़ा के मध्य गुरुवार दोपहर को दूरंतों एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गंगापुर के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। सदर थाना प्रभारी श्री किशन मीणा ने बताया कि हीरापुर गांव निवासी हेमराज (21) पुत्र हरेतीलाल मीणा जा कि लालपुर व नारायणपुर टटवाड़ा रेलवे लाइन के मध्य जानवरों को चरा रहा था। इस दौरान वह जानवरों को रेलवे लाइन से हटाते समय सामने से आ रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में वह आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पहुंची और शव को सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया। सदर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
देखे वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.