पर्यावरण संरक्षण के लिए बीकानेर से साइकिल यात्रा पर निकला युवक पहुंचा सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर 13 जनवरी 2021
पर्यावरण संरक्षण को लेकर बीकानेर से साइकिल यात्रा पर निकला युवक भीखाराम चाहर आज सवाई माधोपुर कलेक्टर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर अपने उद्देश्य की जानकारी दी। युवक भीखाराम अब तक 14 जिलों की साईकिल यात्रा कर चुका है।
भीखाराम चाहर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के तहत आमजन को जागरुक करने के लिए वो 6 दिसंबर से फरवरी अंत तक 3 माह के लिए साइकिल यात्रा पर निकला हैं। बीकानेर से साइकिल यात्रा शुरू की गई है।4000 किलोमीटर की यात्रा कर 33 जिलों का भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया जाएगा। अब तक वो 14 जिलो की यात्रा कर चुके है। बीकानेर से शुरू होकर हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, दोसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली होते हुए सवाई माधोपुर पहुंचे हैं। अब वो सवाई माधोपुर से रवाना होकर कोटा, बांरा, झालावाड़ होते हुए शेष जिलों की यात्रा करेंगे।
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.