देशी पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

देशी पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

एक देशी हथगढ पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

अवैध हथियार की धरपकड अभियान के तहत उदेई मोड थाना पुलिस ने एक युवक को एक देशी हथगढ पिस्टल 32 बोर के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए गए।उदेई मोड थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना के निर्देशन में थानाधिकारी गंभीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम के राजेश खन्ना हैड कानि. लक्ष्मी कानि.,सत्यभान कानि.द्वारा टीम गस्त के दौरान आरोपित जयसिंह जोगी (19) पुत्र रमेश चंद जोगी निवासी खानपुर बडौदा गंगापुर सिटी को एक देशी हथगढ़ पिस्टल 21 बोर पाए जाने पर 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि आरोपित जयसिंह जोगी से पुलिस ने पूछताछ की गई कि आखिर पिस्टल कहा से लाई गई। और कौन-कौन इस मामले में शामिल है। थाना प्रभारी ने आरोपित को शनिवार को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.