आम जन विकास समिति कार्यकारिणी भंग – बामनवास

आम जन विकास समिति कार्यकारिणी भंग – बामनवास

आम जन विकास समिति कार्यकारिणी भंग
बामनवास 17 अक्टूबर। सार्वजनिक लाइब्रेरी परिसर गढ़मोरा बामनवास में रजिस्टर्ड सामाजिक संगठन आम जन विकास समिति की वार्षिक आम सभा सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता राजेश गुर्जर ककराला ने की।
मीटिंग में शामिल नही हो पाने वाले सदस्यों के लिए गूगल मीट पर भी अपने विचार साझा करने की व्यवस्था की गई। सर्वप्रथम सभी सदस्यों के परिचय के बाद सभी के विचार व 2 साल की उपलब्धियों व खामियों पर चर्चा की गई। मीटिंग में वर्तमान कार्यकारिणी भंग करने व 7 नवम्बर को नवीन कार्यकारिणी गठन व राजनीति में सक्रिय सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान नही देने पर सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में विभिन्न पंचायतों के सदस्यों सहित सरक्षक केदार लाल, अध्यक्ष राजेश गुर्जर ककराला, उपाध्यक्ष अशोक जारेड़ा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र गौत्तम अरविंद जाहिरा, राजकिरण, मुनेश, विष्णु मीना कोलेता, अमरसिंह गुर्जर, तेजराम मीना, मुकेश कुमार मीणा चाँदनहोली सहित संयोजक विनोद मीना उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.