आम जन विकास समिति लोगों को जोड़ेगी रोजगार से-बामनवास

आम जन विकास समिति लोगों को जोड़ेगी रोजगार से-बामनवास

आम जन विकास समिति लोगों को जोड़ेगी रोजगार से
बामनवास 16 मार्च। राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर आम जन विकास समिति पदाधिकारियों पूर्व अध्यक्ष देवीलाल मीना, संयोजक विनोद मीना, उपाध्यक्ष अशोक जारेडा व हथड़ोली बौली के पूर्व सरपंच भैरूलाल मीना ने भारत निर्माण राजीव सेवा केंद्र चाँदनहोली में ग्रामीणों के साथ बैठक कर राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगो को जागरूक किया।
इस मौके पर भैरूलाल व देवीलाल मीना ने बताया कि किस तरह से हम राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ का लाभ ले सकते है व नाबार्ड से किस प्रकार हम सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।
समिति संयोजक विनोद मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि बामनवास तहसील के युवा रोजगार के अभाव में भटक रहा है वो अपने कीमती समय का सदुपयोग नही कर पा रहा है अगर हम उन्हें लघु उधोगो के माध्यम से रोजगार से जोड़ देवे तो वो अपनी ऊर्जा का सदुपयोग कर सकेगा, आगामी दिनों में समिति इस हेतु भी कार्य करना शुरू करेगी। भैरूलाल मीना ने ग्राम पंचायत से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। अशोक जारेडा व मुकेश मीना ने सभी पदाधिकारियों का इस मौके पर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.