27 मार्च को होगा अब्बासी समाज का मिलन समारोह-गंगापुर सिटी

27 मार्च को होगा अब्बासी समाज का मिलन समारोह-गंगापुर सिटी

27 मार्च को होगा अब्बासी समाज का मिलन समारोह-गंगापुर सिटी

इंडियन शेख अब्बासी अल्प संख्यक महासभा की बैठक अलीगंज रोड हाजी कालोनी गंगापुर में हाजी जमील खां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय किया गया कि आगामी 27 मार्च को अब्बासी समाज का मिलन समारोह आयोजित होगा। इसके लिए समाज के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी गई है।
इंडियन शेख अब्बासी अल्प संख्यक महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी जमील खां ने कहा कि गंगापुर सिटी में राज्य स्तरीय अब्बासी मिलन समारोह 27 मार्च शनिवार को हाजी कालोनी सदर थाने के सामने आयोजित किया जाएगा।हाजी खां ने कहा कि एक टीम गठित कर राजस्थान के शहर एव गावो का दौरा कर अब्बासी समाज को इकठ्ठा करने के लिये सम्पर्क किया जाएगा। इसके अलावा संगठन पर भी चर्चा की गई। बैठक में निसार ,हमीद, रशीद बॉबी, अख्तर ,कम्मू , बिन्दू ,कल्लू ,साबिर, गबरूददीन हनीफ ,निज्जू ,रफीक ,हुसैन ,गुलशेर ,शाहवाज, लियाकत ,साबिर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.