भगवान शिव का सहस्रधाराओं से अभिषेक

भगवान शिव का सहस्रधाराओं से अभिषेक

भगवान शिव का सहस्रधाराओं से अभिषेक
सवाई माधोपुर 2 अगस्त। श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में सावन के दूसरे सोमवार 2 अगस्त को विशेष पूजा की गई।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि भगवान शंकर को पंचामृत व सुगंधित द्रव्यों से स्नान कराया गया एवं विद्वान पंडितों के द्वारा रुद्री पाठ से रुद्राभिषेक किया गया व सहस्त्र धाराओं से भगवान का अभिषेक किया गया। भगवान शंकर का अद्भुत श्रृंगार किया गया व विशेष झांकी सजाई गई तथा महा आरती की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट उपाध्यक्ष भगवानदास चैधरी, महामंत्री नाथू लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया,सह मंत्री गिरधारी लाल शर्मा, ट्रस्टी तेज कुमार कुमावत, मुरारी लाल अग्रवाल, देवेंद्र सिंह राठौड़, बनवारी लाल नामा आदि ने दुग्ध आदि से अभिषेक किया व कोरोना की रोकथाम एवं विश्व शांति व अच्छी बरसात के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

G News Portal G News Portal
70 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.