पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी पकड़ा – बामनवास

पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी पकड़ा – बामनवास

पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी पकड़ा
बामनवास 21 सितम्बर। जिले की बामनवास थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक युवक को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी बामनवास बृजेश मीना ने बताया कि 27 जुलाई को परिवादी ने थाने में विक्रम गुर्जर (23) निवासी खेड़ली गांव के खिलाफ नाबालिग बेटी को घर से उठाकर ले जाने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। मामला दर्ज होने के साथ ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तलाश में सीओ तेज कुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेश मीना के नेतृत्व पुलिस के जवानों की विशेष टीम गठित की गई। आरोपी शातिर प्रवृति का था। उसने अपना मोबाइल व सिम को बंद कर लिया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी के महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी मिली। महाराष्ट्र पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पकड़कर पुलिस गंगापुर सिटी लेकर आई। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.