मन्दिर निर्माण को लेकर एबीवीपी की बैठक आयोजित

मन्दिर निर्माण को लेकर एबीवीपी की बैठक आयोजित

मन्दिर निर्माण को लेकर एबीवीपी की बैठक आयोजित
खण्डार 2 फरवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर गणेश माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर खंडार में बैठक आयोजित की।
नगर कार्यालय मंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक का संचालन नगर मंत्री मनीष गौतम ने किया। बैठक में सवाई माधोपुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री एबीवीपी नरेश पालीवाल ने बताया कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित निधि में विद्यार्थियों का भी योगदान होना चाहिए चाहे वह दस का कूपन ही ले लेकिन अवश्य लें। जिला सह प्रमुख शिवदयाल मथुरिया ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद जैन, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गौतम, पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र मथुरिया, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अंकित शर्मा, विद्यालय इकाई उपाध्यक्ष मयंक मथुरिया, विजेंद्र शर्मा, मनीष गौतम आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.