एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाई विवेकानंद जयंती-चौथ का बरवाड़ा

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाई विवेकानंद जयंती-चौथ का बरवाड़ा

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाई विवेकानंद जयंती
चौथ का बरवाड़ा 12 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवाओं के प्रेरणाश्रोत व परिषद के ध्येय पुरुष स्वामी विवेकानन्द के 158वीं जयन्ती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के स्वप्नों का भारत विषय पर संगोठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ईश्वर सिंह राजावत रहे।
मुख्य वक्ता राजावत ने बताया कि विवेकानन्द ने विश्वभर में भारतीय संस्कृति की विश्वशान्ति का संदेश दिया कि किसी व्यक्ति के निर्माण में माता-पिता की भूमिका अहम होती है। तरक्की के साथ-साथ उसे अपनी संस्कृति से लगाव होना जरुरी है। भारतीय संस्कृति की अलख संसार में स्वामी ने 1993 शिकागो भाषण में जगाया। प्रांत कार्यसमिति सदस्य सोनू निर्मल धाकड़, नगर उपाध्यक्ष अनेंद्र सिंह व जिला संगठन मंत्री नरेश पालीवाल ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान एबीवीपी नगर मंत्री रोहित शर्मा, सचिन कुमार, सोनू जयसवाल, दिनेश जयसवाल, महाविधालय अध्यक्ष विकास गुर्जर, महेंद्र वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.