एबीवीपी का एक गांव, एक तिरंगा अभियान
खण्डार 9 अगस्त। अखिल भारती विधार्थी परिषद् इकाई खंडार की एक गांव, एक तिरंगा अभियान को लेकर कस्बे के कांसेरा बालाजी परिसर में बैठक आयोजित हुई।
नगर कार्यालय प्रमुख विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रांत संगठन मंत्री अर्जुन तिवारी ने ध्वजारोहण के विषय एवम प्रत्येक कार्यकर्त्ता एक गांव में तिरंगा लहराने को लेकर बताया। प्रांत मंत्री हुश्यार मीना ने बताया कि एबीवीपी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत सैकड़ों गांवों, ढाणियों, चौपालों पर तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान किया जाएगा।
इसको लेकर जिला सह प्रमुख शिव दयाल मथुरिया ने कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई है जो राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे। इस अवसर पर विभाग संयोजक मनीष शर्मा जिला संयोजक राघवेंद्र गौतम जिला समिति सदस्य श्रीराम शर्मा नगर अध्यक्ष शिवेन्द्र चौधरी नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गौतम, खेमराज मथुरिया नगर मंत्री मनीष गौतम पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र मथुरिया मंगल सिंह जांगिड़ स्वदेशी जागरण मंच, महाविद्यालय प्रमुख तनुज शर्मा, उदित शर्मा मयंक मथुरिया गोविंद गौतम एस एफ डी प्रमुख पुष्पेंद्र मथुरिया, राष्ट्रीय कला मंच माधव शर्मा, पवन कुमार शर्मा पुष्पेंद्र योगी लखन गुर्जर महेश चौधरी विजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। अंत में जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.