आपसी सहमति से करवाया खाता विभाजन

आपसी सहमति से करवाया खाता विभाजन

आपसी सहमति से करवाया खाता विभाजन
प्रशासन गांवो के संग अभियान खातेदारों के लिये हुआ वरदान साबित
सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। प्रशासन गांवो के संग अभियान-2021 शिविर ग्राम ंपंचायत निमोद के ग्राम बाढ बरियारा चक न0 1 के खातेदार रामखिलाडी, जगराम पि0 रामलाल जाति मीना अपनी सामलाती भूमि ख0न0 51,54,104, निमोद निवासी ममता देवी, कमला देवी खसरा न0 312 व कमलेश, जगराम मीना निवासी बाढ बरियारा का बटवारा करवाने हेतु कई वर्षाे से परेशान थे इन लोगो को सरकारी योजना एवं कृषि लोन लेने में असुविधा रहती थी।
ग्राम पंचायत निमोद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में अपनी समस्या शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो शिविर प्रभारी ने प्रार्थीयो की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी को तकास्मा स्कीम तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर पटवारी हल्का द्वारा मौके पर तकास्मा स्कीम तैयार की गई एवं मौके पर ही खातेदारो के बटवारा करवाया गया। सामलाती भूमि अलग-अलग होने से खातेदारो ने संतुष्टि जाहिर की और प्रसन्नता व्यक्त की और कहा हमारी जमीन का बटवारा होने से झगडे फसाद की जड खत्म हो गई।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.