खंडार में चारों ओर गंदगी का जमावड़ा

खंडार में चारों ओर गंदगी का जमावड़ा

खंडार में चारों ओर गंदगी का जमावड़ा
खण्डार । उपखंड मुख्यालय पर चारों ओर लगे गंदगी के ढेर स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलते नजर आते हैं। मुख्य मार्गो से लेकर कालोनियों में भी जगह जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुऐ हैं।
खंडार उपखंड मुख्यालय पर मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, सरकारी ऑफिस बाल विकास योजना कार्यालय के पास भी बड़ी भारी मात्रा में कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। खटीक मोहल्ला एवं शुक्ला कॉलोनी की मुख्य मार्ग पर गंदगी का जमावड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं करवाई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से उपखण्ड मुख्यालय पर साफ सफाई करवाने की मांग की है।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.