फरिया में मुख्य मार्गों पर कीचड़ व गंदगी का जमावड़ा
खंडार उपखंड के फरिया ग्राम में स्वच्छ भारत अभियान का मखौल उड़ता नजर आ रहा है। गांव के मुख्य मार्गों पर कीचड़ व गंदगी के जमावड़े से लोगों आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार इसको अनदेखा कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव के आम रास्तों पर कीचड़ एवं गंदगी जमा है जिसके कारण लोगों को पैदल चलने व वाहनांे से आवागमन में परेशानी होती है। कई बार दो पहिया वाहन के अलावा बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं भी फिसल कर गिरने से चोट के शिकार हो चुके हैं। वहीं कीचड़ की बदबू से आस पास के लोगों का जीना भी दुश्वार हो रहा है। गंदगी के कारण मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
लोगों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन एवं उपखंड प्रशासन को भी कई बार समस्या से अवगत करा दिया लेकिन हमारी समस्या का निस्तारण अभी तक भी नहीं हो पा हरा है। सभी पीड़ित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से गांव में साफ सफाई करवाने के लिए गुहार लगाई है।