एसडीएम पर प्राणघातक हमले का आरोपी पकड़ा

एसडीएम पर प्राणघातक हमले का आरोपी पकड़ा

एसडीएम पर प्राणघातक हमले का आरोपी पकड़ा
सवाई माधोपुर 27 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने एसडीएम बौंली पर प्राणघातक हमला करने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तारी किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक पुलिस उप अधीक्षक वृत्त बामनवास के सुपरविजन मे श्रीकशन पु0नि0 थानाधिकारी थाना बौली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना बौली के प्रकरण संख्या 10/2021 धारा 147, 149, 332, 353, 307 आईपीसी मे 6 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी आदराम उर्फ यादराम पुत्र जगदीश मीना उम्र 35 साल निवासी भारजा नदी थाना मलारना डूगर को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मंे थानाधिकारी बौंली के साथ मुकेश कुमार एएसआई ईचार्ज चैकी मित्रपुर, कानि. सीटुराम, मनोज, कैलाश, रणधीर आदि शामिल थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.