अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही

अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही

अवैध बजरी परिवहन पर कार्यवाही
8 ट्रेक्टर ट्रोली, 1 ट्रक एवं 2 मोटरसाईकिलें जब्त
सवाई माधोपुर 18 मई। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुधीर चैधरी के निर्देशन में उप अधीक्षक पुलिस शकील अ. खॉन एससी एसटी सैल सवाई माधोपुर मय जाप्ता डीएसटी टीम स.माधोपुर के अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सोमवार रात्रि को थाना बौली एवं थाना मलारना डूंगर में डिकाय आपरेशन किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आॅपरेशन के दौरान खिरनी रोड़ पर अवैध बनास बजरी से भरे हुये 8 ट्रेक्टर ट्रोली एवं उक्त ट्रेक्टर ट्रोलियो के 7 चालकों को अवैध बजरी परिवहन करते हुये पकड़ा गया। इनके साथ ही पुलिस की रैकी करने वाले दो मोटरसाईकिलें भी जब्त की गई।
इसी प्रकार मेगा हाईवे मलारना चैड़ थाना मलारना डूंगर पर एक ट्रक मय चालक के अवैध बजरी से भरा हुआ मिला। जिसे जब्त किया गया। सभी के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.