शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज कार्यवाही गंगापुर सिटी में।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज कार्यवाही गंगापुर सिटी में।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज कार्यवाही गंगापुर सिटी में।
राज्य सरकार द्वारा मिलावटी ओं के खिलाफ चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 5.1. 2021 को श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा दल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री भवानी सिंह पवार के निर्देशन में गंगापुर सिटी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। टीम द्वारा महू कला क्षेत्र में छावा की बगीची में एक मसाला निर्माण इकाई फर्म-एचडी एंटरप्राइजेज के यहां से उनके द्वारा बेचे जाने वाले व निर्माण करने वाले मसाले मिर्च पाउडर के नमूने जांच हेतु लिए गए । टीम द्वारा दूसरी कार्यवाही पुरानी अनाज मंडी में स्थित फर्म अरविंद कुमार मुकेश कुमार पर की गई जहां से राजभोग मिठाई के नमूने जांच हेतु लीये गये तथा तीसरी कार्यवाही प्रदीप कुमार सुधीर कुमार पुरानी अनाज मंडी में की गई जहां से देसी घी के नमूने जांच हेतु लिए गए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तेजराम मीणा ने बताया कि लिए गए सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाये जा रहे हैं नमूनों में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा दल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जैन, बाट माप तोल के जितेंद्र कुमार सचदेवा आदि शामिल थे टीम द्वारा मिलावटीयों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.