केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
सवाई माधोपुर, 13 अगस्त। केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय व कला संकाय में गैर केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रिक्तियों के विरूद्ध प्रवेश के लिए पंजीकरण 14 अगस्त से शुरू किया गया है।
केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों संकायों में केवल अंग्रेजी माध्यम में ही शिक्षण कार्य होगा। प्रवेश पंजीकरण के लिए दसवीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य दिवसों में विद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या विद्यालय की वेबसाइट https://sawaimadhopur.kvs.ac.in से डाउनलोड कर सकते है। पूर्ण रूप भरे हुए आवेदन पत्र कक्षा दसवीं की अंक तालिका और संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कराने की अंतिम तिथि 23 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक जमा करवाए जा सकते है।

G News Portal G News Portal
106 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.