अभिभाषक संघ

अभिभाषक संघ

अभिभाषक संघ

सवाई माधोपुर 27 जनवरी 2021

एंकर-सवाई माधोपुर अभिभाषक संघ द्वारा आज विधायक दानिश अबरार सहित सवाई माधोपुर नगर परिषद में नवनिर्वाचित वकील पार्षदों का सम्मान समारोह व पौषबड़ा कार्यक्रम का आयोजित किया गया । कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों द्वारा विधायक दानिश अबरार एंव नव निर्वाचित वकील पार्षदों का माला पहनाकर एंव साफा बांधकर स्वागत सत्कार किया गया । इस दौरान अभिभाषक संघ द्वारा सफाई ,पानी एंव मीटिंग हॉल की समस्या विधायक के समक्ष रखी गई । जिस पर विधायक दानिश अबरार ने कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई व्यवस्था दुरस्त करने , पानी के लिए ट्यूबेल सहित नहीं प्याऊ बनाने व मीटिंग हॉल के लिए ग्यारह लाख रुपये देने की घोषणा की है । इस दौरान विधायक ने वकीलों से कहा कि वे वकीलों के लिए हमेशा ओर हर काम के लिए तैयार है । इस दौरान वकीलों ने प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विधायक से शिकायत की तो विधायक ने कहा कि जल्द ही उनके द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा । जो आमजनता व प्रशासन के बीच सेतु का काम करेगी । तीन सदस्यीय कमेटी प्रशासन द्वारा किये जाने वाले आमजनता के कामों की मॉनिटरिंग करेगी । तीन सदस्यीय कमेटी बनने से प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग पायेगा ओर जनता के काम भी समय पर होंगे । सम्मान समारोह के बाद विधायक ने वकीलों द्वारा आयोजित पौषबड़ा कार्यक्रम में शिरकत की । इस दौरान विधायक दानिश अबरार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बार एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में बैठकर वकीलों के साथ भोजन किया । कार्यक्रम के दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.