अभिभाषक संघ ने किया न्यायाधीशों का सम्मान समारोह का आयोजन गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ ने किया न्यायाधीशों का सम्मान समारोह का आयोजन गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ ने किया न्यायाधीशों का सम्मान समारोह का आयोजन गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी की ओर से कोर्ट परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट सीताराम गर्ग ने बताया कि सम्मान समारोह में अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश रेखा चौधरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी गोयल, मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी,अतिरिक्त मुंसिफ मजिस्ट्रेट पलाश मीणा,मुंसिफ मजिस्ट्रेट ग्रामीण न्यायालय जया अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित थे। सबसे पहले कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष सियाराम मीणा, महामंत्री गजेंद्र कुमार शर्मा, सह सचिव कृष्णा शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष जाटव, वरिष्ठ अधिवक्ता रामदयाल त्रिवेदी एवं वृद्धि चंद शर्मा द्वारा सभी न्यायाधीशों का माला पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।इस अवसर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी गोयल का तबादला अजमेर हो जाने पर तथा ग्रामीण न्यायालय मुंसिफ मजिस्ट्रेट जया अग्रवाल का तबादला भवानी मंडी हो जाने पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान करते हुए उनको अभिभाषक संघ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई एवं मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी का अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पद पर प्रमोशन होकर गंगापुर सिटी कोर्ट में ही शालिनी गोयल के स्थान पर लगाने पर तथा अतिरिक्त मुंसिफ मजिस्ट्रेट पलाश मीणा को कोट नंबर 1 से अनिता चौधरी के स्थान पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट पद पर लगाए जाने पर फूलों की माला का गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा पीपी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी गोयल एवं मुंसिफ मजिस्ट्रेट जया अग्रवाल ने कहां की गंगापुर सिटी कोर्ट में यहां के वकीलों का उन्हें पूर्ण सहयोग रहा तथा यहां पर कार्य करते हुए यहां के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बहुत कुछ उनको सीखने को मिला।इसके बावजूद उनके कार्यकाल के दौरान यदि उनकी कार्यप्रणाली के कारण किसी का दिल दुखा हो तो उनको क्षमा कर देना। इसके अतिरिक्त जब कभी भी गंगापुर सिटी कोर्ट के विकास में उनके सहयोग की आवश्यकता पड़े वह हमेशा तैयार रहेंगे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा चौधरी ने दोनों न्यायाधीशों के कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी एवं पलाशमीणा को उनके प्रमोशन के बाद गंगापुर सिटी कोर्ट में ही पदस्थापित होने पर शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रभारी सीताराम गर्ग एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में अनिल कुमार दुबे दिनेश चंद शर्मा सीताराम गुप्ता नवीन कुमार शर्मा हर्षवर्धन शर्मा ब्रजनंदन दीक्षित पूर्व अध्यक्ष अभिभाषक संघ दामोदर लाल गर्ग राजेश शर्मा प्रतिभा सोनी पवन कुमार शर्मा मीना शर्मा मोहम्मद सैफ कलाम हिमांशु शर्मा कमलेश वैष्णव फारुख खान आशीष शर्मा रामदयाल त्रिवेदी प्रेम प्रकाश जोशी बाबूलाल गुप्ता नवल बिहारी गुप्ता बाबूलाल मीणा शिवचरण शर्मा संतोष वर्मा विनोद गुर्जर रोहन वर्मा तन्मय श्रीवास्तव दिनेश दास अरविंद अग्रवाल परमानंद शर्मा लालाराम सैनी तरुण शर्मा अशोक कुमार शर्मा विनोद कुमार शर्मा भगवंत राज सत्संगी श्याम बिहारी शर्मा हनुमान शरण शर्मा दिलीप पर गोरिया गिर्राज सोनी भागचंद पालीवाल आलोक गोयल रूप सिंह गुर्जर रकम सिंह गुर्जर हुकम सिंह गुर्जर बद्री नारायण गुर्जर ओम प्रकाश पारीक मोहसिन खान गोपाल लाल शर्मा गोविंद पाराशर राजेंद्र मिश्र बी एल मीणा हर चंदन योगी सीताराम गुप्ता गौरव शर्मा नरेंद्र चौहान सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अभिभाषक संघ अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल ने कहा कि अभिभाषक संघ को दोनों न्यायाधीशों के तबादला होने पर गहरा दुख है लेकिन सरकारी नौकरी में तबादला एक स्वभाविक प्रक्रिया है।इसलिए अभिभाषक संघ की ओर से अधिवक्ताओं द्वारा इन दोनों का सम्मान करते हुए उनको भावभीनी विदाई देकर विदा किया जाता है।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.