जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना विधिक जानकारी

जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना विधिक जानकारी

जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना विधिक जानकारी
सवाई माधोपुर, 8 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने शुक्रवार को टीम ऑफ विजिटर सहित जिला कारागृह सवाई माधोपर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नही पाई गई।
कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 02 एवं महिला बंदी हेतु 01 बैरक है। कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये।
कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार उपाध्याय कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर टीम ऑफ विजिटर के सदस्यगण अब्दुल हासिब, चन्द्रप्रकाश जांगिड पैनल अधिवक्तागण व कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.