बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर कलेक्टर ने कार्याे में तेजी लाने के दिये निर्देश

बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर कलेक्टर ने कार्याे में तेजी लाने के दिये निर्देश

बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर कलेक्टर ने कार्याे में तेजी लाने के दिये निर्देश
सवाईमाधोपुर, 22 जून। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जन घोषणा पत्र, मुख्यमंत्री की बजट घोषणाएं, मुख्यमंत्री महोदय द्वारा समय-समय पर की गई घोषणाओं, सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विभिन्न प्रोजेक्ट, निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी गुड गवर्नेंस और जवाबदेह प्रशासन को धरातल पर शत-प्रतिशत लागू करें।
कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की जिले से संबंधित बजट घोषणाओं के संबंध में विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मिनी फूड पार्क के लिए जमीन आवंटन की कार्रवाई, राजकीय महाविद्यालय बौंली में वाणिज्य संकाय शुरू करने, मलारना डूंगर में बिजली निगम का सहायक अभियंता कार्यालय खोले जाने, चंबल घड़ियाल अभयारण्य में पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य करवाने, बामनवास में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाने की बजट घोषणा क्रियांविति के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा की।
इसी प्रकार खंडार, बौंली, चौथ का बरवाड़ा, मलारना डूंगर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, भैंरू दरवाजा से राजबाग तक सड़क विकास एवं सौंदयीकरण की डीपीआर बनाने, जल जीवन मिशन में ईसरदा बांध से पेयजल येाजना की प्रगति, बजट में स्वीकृत सड़कों के कार्य के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार सवाई माधोपुर शहर तिराहे से रामद्वारा तक बाईपास निर्माण की घोषणा के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। मित्रपुरा में तहसील कार्यालय का संचालन, चमत्कार मंदिर को धार्मिक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने, सिंचाई विभाग की बजट घोषणाएं तथा जिला चिकित्सालय संबंधी घोषणा के संबंध में चर्चा की गई।
कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियांविति के संबंध में उनके स्तर पर किए जाने वाले कार्य, जमीन आवंटन, एस्टीमेट निर्माण, प्रपोजल आदि की सभी तैयारियां कर समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोविड के कारण कार्याे की प्रगति में कुछ शिथिलता आ गई थी, अब बजट घोषणाओं की क्रियांविति को प्राथमिकता में रखते हुए विकास कार्याे को समय पर पूरा करवाएं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बजट घोषणाओं की क्रियांविति के संबंध में एमआईएस पर दर्ज वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी दी। बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, एसई पीएचईडी सीताराम मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीडीईओ रामकेश मीना, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, कृषि सहायक निदेशक चंद्रप्रकाश बडाया, कोषाधिकारी जितेन्द्र जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.