अग्रवाल समाज समिति –  गंगापुर सिटी

अग्रवाल समाज समिति – गंगापुर सिटी

अग्रवाल समाज समिति गंगापुर सिटी द्वारा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव पर दिनांक 05 अक्टूबर मंगलवार को अग्र चेतना मैराथन फिटनेस चैलेंज कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सैकड़ों पुरुष, महिला व युवा वर्ग सुबह 5.30 बजे थोक फल सब्जी मंडी, उदेई मोड से पैदल टोकसी बालाजी तक पहुंचें। कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र मित्तल, नरेश बजाज ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत थोक फल सब्जी मंडी उदेई मोड से हुई। अग्र चेतना मैराथन को सत्यनारायण बबलू ने रवाना किया। सभी अग्रवाल बन्धु मैराथन दौड़ में एक समान ड्रेस में अनूशासन में ‌श्री अग्रसेन जयकारे लगाते हुए चलते रहे।
रास्ते में अग्रवाल समाज समिति उदेई मोड अध्यक्ष राजेंद्र गैरेई, महामंत्री तुलसीराम वैध के साथ दर्जनो पदाधिकारीयों ने अल्पाहार के साथ सभी मैराथन साथियों का स्वागत किया।
रास्ते में जयदाल पंसारी, संतोष नारोली ने नमकीन छाछ से स्वागत किया।
अग्र चेतना मैराथन में नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री गोविंद बरनाला, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष महेन्द्र गर्ग, अग्रवाल भवन ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र बुकसेलर, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा गर्ग, अग्रवाल खण्डेलवाल धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार गोयनका सभी मैराथन दौड़ में शामिल अग्रवाल बन्धुओ को प्रेरित करते रहे। सभी अग्रसेन महाराज का एक रहेगा भारत देश
जैसे समाजवाद के संदेश देते हुए आगे बढ़ते रहे।
अग्र चेतना मैराथन के टोकसी बालाजी तक पहुंचने पर सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया व आरती की।पूरा मंदिर परिसर जय हनुमान जय हनुमान जय श्री राम के जयकारों से गूंजयामन हो गया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों बाबा किशनदास महाराज, अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा, वेदप्रकाश मंगल, ने अल्पाहार व चाय से सभी अग्रवाल बन्धुओं का स्वागत किया।
अग्र चेतना मैराथन में अग्रवाल समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद गुट्टा, रमेश मांच, बाबूलाल कुनकटा, शम्भू दयाल इनायती, वासुदेव बंसल,बवली खूंटला, अशोक बंसल, लक्ष्मी नारायण प्रोपर्टी, अशोक रोधई, सतीश महसवा, दुर्गालाल कुडगांव,
सुनील खिदरपुर,अंजू मालधनी, डॉ मुकेश गर्ग, रामवतार सूरगढ,
सभी इकाइयों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, अग्रवाल बन्धुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी फिटनेस के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया।

G News Portal G News Portal
81 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.