रसद विभाग के 2 डिफाल्टरों की कृषि भूमि होगी नीलाम

रसद विभाग के 2 डिफाल्टरों की कृषि भूमि होगी नीलाम

रसद विभाग के 2 डिफाल्टरों की कृषि भूमि होगी नीलाम
सवाई माधोपुर 19 मार्च। जिला रसद अधिकारी कार्यालय के बाकीदार रूपचन्द पुत्र गोरधन मीना निवासी डेकवा की राजस्व ग्राम डेकवा में स्थित कृषि भूमि की गत 10 मार्च को नीलामी होनी थी परन्तु किसी भी व्यक्ति द्वारा बोली नही लगाने के कारण अब यह नीलामी 23 अप्रेल को डहकवा ग्राम में मौके पर प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुली बोली के रूप में होगी।
सवाई माधोपुर तहसीलदार प्रीति मीणा ने बताया कि इसी प्रकार नरोत्तम लाल जाट पुत्र लड्डूलाल जाट दत्तक पुत्र सांवलिया जाट की कुण्डेरा में स्थित कृषि भूमि की खुली बोली के रूप में गत 9 मार्च को नीलामी होनी थी, इसमें भी कोई बोलीदार उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण अब 22 अप्रेल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कुण्डेरा में मौके पर खुली बोली में नीलामी होगी। दोनों नीलामियों में बोली लगाने से पहले अमानत राषि के रूप में 5 हजार रूपये जमा करवाने होंगे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.