16 सूत्रीय मांगों के लिए कृषि पर्यवेक्षकों ने दिया धरना

16 सूत्रीय मांगों के लिए कृषि पर्यवेक्षकों ने दिया धरना

16 सूत्रीय मांगों के लिए कृषि पर्यवेक्षकों ने दिया धरना
सवाई माधोपुर 24 मार्च। कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति राजस्थान के आह्वान पर जिला शाखा सवाई माधोपुर द्वारा जिला मुख्यालय पर स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय के समक्ष बुधवार को धरना प्रदर्शन कर कृषि पर्यवेक्षकों की 16 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं कृषि आयुक्त के नाम उपनिदेशक को ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस मौके पर कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका, संयोजक अशोक पाठक ने संबोधित किया। कृषि पर्यवेक्षक समन्वय समिति के संयोजक सुरेश स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष कृषि पर्यवेक्षक संगठन रामदयाल मीना, राजस्थान कृषि स्नातक संघ के सचिव विजय जैन, प्रदेश मंत्री कृषि पर्यवेक्षक संगठन रामसहाय मीना, योगेंद्र शर्मा, अनूप सिंह राठौड़, हरपाल, महेश शर्मा आदि ने अपने विचार रखें।
कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि कृषि पर्यवेक्षकों की ग्रेड पे 3600 करने, 4800 एवं 5400 पे ग्रेड प्राप्त कर कृषि पर्यवेक्षकों को उच्चीकृत कर सहायक कृषि अधिकारी बनाने, सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों का अनुपात, 1 अनुपात 4 करने, रिक्त पदों की भर्ती तुरंत करने तथा पदोन्नति में 60 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने सहित कई मांगे हैं। कई बार लिखित सहमति होने के बावजूद सरकार ने इन्हें लागू नहीं किया है जिससे कृषि पर्यवेक्षकों में रोष व्याप्त है।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.