कृषि पर्यवेक्षकों ने कार्य बहिष्कार दी चेतावनी – सवाई माधोपुर

कृषि पर्यवेक्षकों ने कार्य बहिष्कार दी चेतावनी – सवाई माधोपुर

कृषि पर्यवेक्षकों ने कार्य बहिष्कार दी चेतावनी
सवाई माधोपुर 30 जुलाई। कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति जिला शाखा सवाई माधोपुर की ओर से मुख्यमंत्री के नाम 18 सूत्रीय मांगों के संदर्भ सहायक निदेशक कृषि विस्तार खेमराज मीना को ज्ञापन सौंपा।
संयोजक सुरेश स्वर्णकार एवं अध्यक्ष रामदयाल मीना ने बताया कि कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारियों ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप लेफ्ट होकर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे है। कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने बताया कि ग्रेड पे 3600 करने, वेतन कटौती वापस लेने, 4800 एवं 5400 ग्रेड पे प्राप्त कृषि पर्यवेक्षकों को सहायक कृषि अधिकारी पद क्रमोन्नत करने, कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी पदों को 4रू1 करने सहित अनेक मांगे हैं। 10 अगस्त से राज किसान एप, फसल कटाई प्रयोग जैसे ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, रामजीत मीना, रामसहाय मीना, ताराचंद महावर, अनूपसिंह, महेश शर्मा, हरपलसिंह, आलोक अग्रवाल, सीताराम सैनी, रासबिहारी गुप्ता, राहुल शर्मा, पार्वती महावर, प्रियंका मल्लिक, कृष्णकांत सैनी, शक्तिसिंह सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
36 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.