एके जैन मंगलवार को गंगापुर -दौसा रेल लाइन का गंगापुर सिटी से पिपलाई तक का निरीक्षण करेंगे

एके जैन मंगलवार को गंगापुर -दौसा रेल लाइन का गंगापुर सिटी से पिपलाई तक का निरीक्षण करेंगे

दौसा -गंगापुर रेलवे लाइन पर इंजन का हुआ ट्रायल

110 की स्पीड पर दौड़ा इंजन,20 मिनट में गंगापुर से पिपलाई 20 मिनट में पहुंचा,ट्रैक पूरी तरह से ओके-गंगापुर सिटी
मध्य क्षेत्र मुंबई के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस)एके जैन मंगलवार को गंगापुर -दौसा रेल लाइन का गंगापुर सिटी से पिपलाई तक का निरीक्षण करेंगे। सीआरएस के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) योगेश कुमार, सहायक अभियंता रामावतार मीना अधिशासी अभियंता चन्द्र प्रकाश यादव आईडब्ल्यू सुधीर मिल्की सहित अन्य अधिकारियों ने करौली रेलवे फाटक के पास इंजन का पूजाअर्चना व नारियल फोड़कर इंजन को पिपलाई रेलवे स्टेशन तक दौडाया गया। इस दौरान ट्रैक पूरी तरह से ओके करार दिया गया। अब सीआरएस के रेलवे लाइन का मोटर ट्रॉली के जरिए निरीक्षण केरने के बाद ट्रेन चलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इससे पहले उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) योगेश कुमार, सहायक अभियंता रामावतार मीना अधिशासी अभियंता चद्र प्रकाश यादव लोंको पायलट लक्ष्मण सिंह, यादेवन्द्र माली सीएलआई सूर्य प्रकाश शर्मा व जगदीश चौधरी आदि का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका इस्तकबाल किया गया।सीएलआई सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रायल के तौर पर इंजन को मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) और जयपुर मंडल के डीआरएम सहित अन्य रेल अधिकारियों गंगापुर सिटी से पिपलाई रेलवे लाइन का करेंगे निरीक्षण आज गंगापुर सिटी से पिपलाई रेलवे स्टेशन के लिए मोटर ट्रॉली के जरिए रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त(सीआरएस) व जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रेलवे अधिकारियों के साथ गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आएगें। और वे गंगापुर सिटी रेलवे यार्ड सहित पिपलाई रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन का निरीक्षण करेंगे। इसके तहत नोर्थ वेस्ट रेलवे ने निरीक्षएा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।कार्यक्रम के अनुसार रेलवे के अधिकारियों जयपुर से सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर गंगापुर सिटी के लिए सीआरएस स्पेशल ट्रेन से सुबह सवा आठ बजे यहां आएगें। और 8 बजकर 30 मिनट पर गंगापुर सिटी के रेलवे यार्ड का जायजा लेंगे। इसके बाद गंगापुर सिटी से पीपलाई रेलवे लाइन का मोटर ट्रॉली के जरिए निरीक्षण करेंगे।यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले माह अप्रेल में गंगापुर से पिपलाई के बीच ट्रेन संचालन शुरू हो सकता है। कोटा से भी दौसा तक ट्रेन संचालन का मार्ग खुल जाएगा। गंगापुर-दौसा के बीच बिछाई जा रही नई रेल पटरी का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। बाकी बचे काम के भी जल्दी ही पूरा होने की संभावना है। सीआरएस की अनुमति मिलते ही इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। काम की प्रगति देखने के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) शौभन चौधरी भी पूर्व में गंगापुर स्टेशन का दौरा किया गया था। दौरे के दौरान चौधरी ने स्टेशन से करीब 400 मीटर तक गंगापुर-दौसा रेलवे लाइन का निरीक्षण भी किया। स्टेशन से कुछ दूर पैदल के बाद चौधरी ने ट्रॉली में बैठकर ट्रेक का अवलोकन किया। करीब पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस ट्रेक पर पटरी बदलने के लिए 9 पाइंट भी बनाए गए है। इसका कार्य लगभग पूरा हो गया है।करीब 23 साल पुरानी दौसा-गंगापुर रेल लाइन परियोजना कई बाधाएं पार करते हुए अब सफलता के अंतिम चरण में है। इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दो साल पहले दौसा से डिडवाना तक सीआरएस का निरीक्षण हो चुका है।सीआरएस द्वारा ट्रैक को ओके करार देने पर ट्रेन चलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
प्रोजेक्ट की लागत 200 करोड़ से बढ़कर 820 करोड़:
दौसा -गंगापुर सिटी रेल प्रोजेक्ट का खाका वर्ष 1994 में तैयार किया गया। केन्द्रीय मंत्री और दौसा के पूर्व सांसद रहे राजेश पायलट की पहल पर शुरु किए इस प्रोजेक्ट की प्रारंभिक लागत 200 करोड़ रुपए आंकी गई। साल 1997 से काम शुरु हुआ, इस दौरान 2003-2004 तक भूमि अवाप्त करने का काम चला। इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ा विवाद गंगापुर सिटी में रीको की जमीन को लेकर था। जिसका करीब 3 साल पहले समाधान होने पर काम ने गति पकड़ी। फिर रेलवे ने वर्ष 2010; में इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया ओर चर्चा चली कि प्रोजेक्ट को बंद करने की तैयारी चल रही है। करीब दो साल तक कोई काम नहीं हुआ, लेकिन करीब 300 करोड रुपए खर्च होने को देखते हुए अधिकारियों ने फाइनल डिसीजन लिया कि प्रोजेक्ट ने गति पकड़ी। ना नूकुर औँर अधिकारियों द्वारा रूचि नहीं लेने से प्रोजेक्ट की कोस्ट बढ़ती गई। अब प्रोजेक्ट की लागत करीब 820 करोड़ रुपए है। लागत बढ़ने के साथ-सााि ट्रेन चलने का सपना देखने वालों की उम्र भी बढ़ती गई।
उल्लेखनीय है कि दशको से लंबित गंगापुर-दौसा के बीच नई रेल डाली जा रही है। करीब 92.67 किलोमीटर की इस परियोजना पिछले वित्तीय वर्ष में इस परियोजना को करीब 100 करोड़ रुपए मिले थे। इसके बाद से इसका काम तेजी से चल रहा है। इस योजना के पूरी होने के बाद गंगापुर सिटी स्टेशन भी जंक्शन बन जाएगा। दौसा से लालसोट के डीडवाना तक करीब 36 किलोमीटर रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है। डीडवाना से गंगापुर तक करीब 57 किलोमीटर काम चल रहा है। गंगापुर सिटी, करौली रेलवे फाटक से दौलतपुर,अहमदपुर व खूंटला तक रेलवे लाइन डाली जा चुकी है। व ओवर ब्रिज भी बनकर तैयार हो गया है।यह होंगे स्टेशन  दौसा से गंगापुर सिटी तक 92.70 लंबे ट्रैक पर 11 स्टेशन बनाए गए है। इसमें दौसा से आगे बनियाना, नांगल राजावताना, सलेमपुर, डिडवाना, लालसोट, बिदोरी, मंडावरी,पिपलाई, बामनवास, खूंटेला व उदेई कला शामिल है।

G News Portal G News Portal
46 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.