अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ बाघिन रिद्धि की देखी अठखेलियाँ, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर।

अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ बाघिन रिद्धि की देखी अठखेलियाँ, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर।

फिल्म स्टार खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार परिवार के साथ अपनी शादी की 21वीं सालगिरह सेलीब्रेट करने के लिए पत्नी ट्विंकल खन्ना व बेटी के साथ रणथम्भौर की होटल शेरबाघ पहुंचे थे। सोमवार को अक्षय कुमार व ट्विंकल खन्ना की मैरिज एनिवर्सरी थी। अक्षय ने सोमवार को शाम की पारी में जोन 3 में वन भ्रमण कर बाघिन रिद्धि की अठखेलियाँ देखी।

बाघिन देख अक्षय का परिवार खासा खुश नजर आया। अक्षय ने जंगल भ्रमण कर जोन 3 में बाघिन रिद्धि की अठखेलियां देखी तथा उसे अपने कैमरे में कैद किया। अक्षय कुमार ने जंगल भ्रमण की फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की है। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एवं फिल्म सितारा ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधकर जीवन साथी बने थे।

G News Portal G News Portal
43 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.