जॉंचें गये सभी 116 सैम्पल नेगेटिव मिले, 1 पॉजिटिव के रिकवर होने के बाद जिले में हैं अब 5 एक्टिव केस – सवाई माधोपुर

जॉंचें गये सभी 116 सैम्पल नेगेटिव मिले, 1 पॉजिटिव के रिकवर होने के बाद जिले में हैं अब 5 एक्टिव केस – सवाई माधोपुर

जॉंचें गये सभी 116 सैम्पल नेगेटिव मिले, 1 पॉजिटिव के रिकवर होने के बाद जिले में हैं अब 5 एक्टिव केस
सवाई माधोपुर, 17 अगस्त। मंगलवार को जॉंचंे गये सभी 116 कोरोना सैम्पल नेगेटिव मिले हैं, इसके साथ ही 1 एक्टिव के नेगेटिव आ जाने से अब जिले में 5 ही एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। इन पॉंचों का होम आइसोलेशन में चिकित्सकों के परामर्श पर उपचार चल रहा है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में पंचायत राज चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार और मतदान में मास्क, 2 गज दूरी समेत सम्पूर्ण कोरोना गाईडलाइन की अक्षरशः पालना करना जरूरी है ताकि कोरोना संक्रमण रोकथाम के हमारे समन्वित प्रयास सफल रहे। उन्होंने 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित अन्तराल पर कोविड-19 की दोनों डोज लगवाने की अपील भी की है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.