जॉंचे गये सभी 308 सैम्पल नेगेटिव, 2 पॉजिटिव रिकवर होने के बाद
अब जिले में हैं 3 एक्टिव केस
सवाई माधोपुर, 25 अगस्त। बुधवार को जिले में जॉचंे गये सभी 308 कोरोना सैम्पल नेगेटिव निकले हैं। ज्यादा खुशी की बात यह रही कि 2 पॉजिटिव भी रिकवर होकर नेगेटिव हो गये हैं।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि अब जिले में 3 एक्टिव कोरोना केस हैं जो सभी होम आइसोलेशन में रह कर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। कलेक्टर ने 18 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 की दोनों डोज लगवाने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सम्बंधी प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है।