जॉंचे गये सभी 320 सैम्पल नेगेटिव, जिला कलेक्टर ने निर्धारित अन्तराल पर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की फिर अपील की – सवाईमाधोपुर

जॉंचे गये सभी 320 सैम्पल नेगेटिव, जिला कलेक्टर ने निर्धारित अन्तराल पर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की फिर अपील की – सवाईमाधोपुर

जॉंचे गये सभी 320 सैम्पल नेगेटिव, जिला कलेक्टर ने निर्धारित अन्तराल पर वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की फिर अपील की
सवाईमाधोपुर, 19 अगस्त। जिले में गुरूवार को जॉंचंे गये सभी 320 कोरोना सैम्पल नेगेटिव आये हैं। वर्तमान में जिले में 1 ही एक्टिव कोरोना केस हैं, जो होम आइसोलेशन में रहते हुए चिकित्सा विभाग की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी 320 सैम्पल नेगेटिव आने पर प्रसन्नता जताते हुये पुनः अपील की है कि 18 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्ति कोविड-19 टीके की दोनों डोज निर्धारित समय पर लगवा ले। मास्क, सोशल डिस्टंेसिंग आदि कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का लगातार पालन कर जन अनुशासन बनाये रखें जिससे कोरोना संक्रमण की पूर्ण रोकथाम हो। उन्होंने पंचायत राज चुनाव के दौरान विशेष रूप से पूर्ण सावधानी बरतते हुये मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की भी अपील की है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.