शुक्रवार को भी जांचे गए सभी 84 सैंपल आए नेगेटिव – सवाईमाधोपुर

शुक्रवार को भी जांचे गए सभी 84 सैंपल आए नेगेटिव – सवाईमाधोपुर

शुक्रवार को भी जांचे गए सभी 84 सैंपल आए नेगेटिव
कोरोनामुक्त बनाए रखने में सहयोग करें आमजन
सवाई माधोपुर, 16 जुलाई। जिले में शुक्रवार को कोरोना जांच लेब में 84 सैंपल की जांच की गई, जांच रिपोर्ट में सभी 84 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
कोरोना की दूसरी लहर झेलने के बाद गत दिनों जिला कोरोनामुक्त हो गया।पिछले 13 दिनों से लगातार एक भी नया पॉजिटिव केस नही आया है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि जिले को लगातार कोरोना मुक्त रखने के लिए वे जन अनुशासन को सतत रखे। मेडिकल प्रोटोकॉल की पालना करें तथा आवश्यक हो तब ही घर से बाहर निकले, अनावश्यक भीड में नहीं जाएं। बाहर जाने पर आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करें। दो गज की दूरी का अनुशासन बनाए रखे। जिससे कोरोना को हम जिले से दूर रखने में लगातार सफल रह सके। साथ ही अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन के वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। कोरोना से लडाई के अचूक हथियार वैक्सीन ही है। वैक्सीन के संबंध में किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखे। जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, निर्धारित समय पर दूसरी डोज भी अवश्य लगवाएं।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.