सभी शिक्षण संस्थान एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन करवायें
सवाई माधोपुर 18 अक्टूबर। सत्र 2021-22 की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए एनएसपी पोर्टल पर आधार अपडेषन तथा पंजीयन अनिवार्य है फिर भी जिले की कई षिक्षण संस्थाओं ने यह कार्य पूर्ण नहीं किया है। केवाईसी/रजिस्ट्रेषन के अभाव में यदि कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृति आवेदन सें वंचित रहता है तो समस्त जिम्मेदारी संबंंिधत संस्था प्रधान की होगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि इंस्टीटयूट नोडल आॅफिसर एवं संस्था प्रधान के आधार नम्बर सहित विभिन्न प्रकार की सूचनाएंे केवाईसी फार्म में भरी जानी आवष्यक है। केवाईसी फाॅर्म पर पर सील, साइन एवं फोटो लगाने के बाद प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के षिक्षण संस्थाऐ अपना केवाईसी फाॅर्म जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय में एवं उच्च माध्यमिक स्तर की षिक्षण संस्थाऐं तथा काॅलेज को कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी में जमा करवाना है। नेषनल स्काॅलरषिप पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत संस्थाओं के संस्थाप्रधान एवं संस्था नोडल आॅफिसर को केवल आधार की सूचना अपनी संस्था की प्रोफाईल में अपडेट करनी है। संस्था नोडल आॅफिसर की ओर से पोर्टल पर लोगिन तभी किया जा सकता है जब केवाईसी की प्रक्रिया के दौरान आधार के द्वारा प्रमाणीकरण किया गया हो। पूर्व से पंजीकृत संस्थाओं में नये काॅर्स अगर जुडे है तो संस्था के स्तर पर ही पोर्टल पर अपडेट करने होंगे।