अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् सवाईमाधोपुर इकाई को मिला पर्यावरण संरक्षण सम्मान – सवाईमाधोपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् सवाईमाधोपुर इकाई को मिला पर्यावरण संरक्षण सम्मान – सवाईमाधोपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् सवाईमाधोपुर इकाई को मिला पर्यावरण संरक्षण सम्मान सवाईमाधोपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् की सवाईमाधोपुर इकाई को पर्यावरण संरक्षण सम्मान देकर सम्मानित किया गया है। राज रचना कला एवं साहित्य समिति रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदत्त ये सम्मान संस्था के अध्यक्ष राम नारायण साहू ‘राज’, मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् विनय कंसल तथा विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी साहित्य सेवा मंच, गांधीनगर ( गुजरात ) के अध्यक्ष डॉ. गुलाब चंद पटेल द्वारा अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् इकाई जिला सवाईमाधोपुर को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् की सवाईमाधोपुर इकाई जिला कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार, फूलदार एवं औषधीय वृक्षों के अनेक पौधे लगाकर जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.