रीट परीक्षा से जुडी सभी सेवायें अत्यावश्यक घोषित
सवाईमाधोपुर, 20 सितंबर। रीट परीक्षा में कोई बाधा न आये, इसके लिये गृह विभाग ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के समस्त कार्यालय और रीट से सम्बंधित सभी सेवाओं को अत्यावश्यक सेवायें घोषित कर दिया है।
राज्य में 26 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठेंगे और परीक्षा से जुडी किसी भी सेवा के कार्मिकों के हडताल जैसे कदम से लोक सेवाओं के प्रदाय, अनुरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पडेगा। इसको देखते हुये राजस्थान अत्यावश्यक सेवायें अनुरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है जो 20 से 30 सितम्बर तक प्रभावी रहेगी।