अम्बेडकर जयंती
सवाई माधोपुर 14 अप्रैल 2021
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्ष सुधीर चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया और आमजन को बाबा साहब के बताये सिद्धान्तो पर अमल करने के बात कही। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अम्बेडकर सक्रिल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान अति पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, नगर परिषद आयुक्त रवीन्द्र यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुनील कुमार गर्ग सहित कई विभागो अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन मौजूदर हैं जिला कलेक्टर ने बाबा साहब को याद करते हुए सभी को उनके बताये रास्ते पर चलने की बात कही। वही जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी लोगो को सावधान एवं सतर्क रहने के साथ साथ टीका लगवाने की अपली की। प्रशासन के अलावा भीम आर्मी सहित कई अन्य संगठनो ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुवे उन्हें नमन किया ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.