आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव
अहिंसा रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना
सवाई माधोपुर, 23 मार्च। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर अहिंसा रैली निकाली गई। रैली के अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद दो मिनट का मौन रखकर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया गया।
जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी ने अहिंसा रैली को सिविल लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अहिंसा रैली में नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर्स, एनसीसी, स्काउट के विद्यार्थियों और कार्मिकों ने भाग लिया। रैली का मुख्य आकर्षण अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरू का रूप धारण किये हुये विद्यार्थी रहे। रैली में शामिल लोग सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा उपलब्ध करवाये प्ले कार्ड हाथ में लिये इंकलाब जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। प्ले कार्ड में अमर शहीदों द्वारा दिये गये स्लोगन, नारे अंकित थे। शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के सद्वाक्यों के याद करते हुए अहिंसा रैली निकाली गई। इस मौके पर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने शहीदों को नमन किया तथा भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित आजादी के सभी ज्ञात, अज्ञात अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने रैली में शामिल लोगों को बताया कि आज ही के दिन 1931 में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को लाहौर जेल में फांसी दी गई। देश की आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वालों के आदर्शों को युवा पीढी समझें तथा अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें।
उन्होंने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को जिले से जुडे शहीदों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देने तथा शहीद स्मारक पर शहीदों का विवरण अंकित करने के संबंध में निर्देश भी दिए। रैली को रवाना करने से पूर्व पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने संबोधित करते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अहिंसा रैली सिविल लाइन से रवाना होकर बरवाड़ा स्टैंड, मुख्य बाजार बजरिया होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने गौरव पथ से होकर अंबेडकर सर्किल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के बाद 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों की स्मृति में रखी गई मौन प्रार्थना सभा में गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी हर्षित खंडेलवाल, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, स्काउट से महेश सेजवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। जिले में ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई तथा रैली निकाली गई।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.