दुर्घटना

दुर्घटना

दुर्घटना

सवाई माधोपुर 09 जनवरी 2021

सवाई माधोपुर के रणथंबोर रोड पर बड़ी दुर्घटना होते हुए उस वक्त बाल-बाल बच गई जब एक कार बुरी तरह से अनियंत्रित होकर पलट गई। यही नहीं कार पलटने के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि खिलचीपुर निवासी सुनील शर्मा कार से सवाई माधोपुर से खिलचीपुर की ओर जा रहा था तभी बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर कार तीन-चार पलटी मार गई। कार चालक ने बताया कि अचानक से सड़क पर नीलगाय सामने आ गई जिसे बचाने के फेर में उसकी कार अनियंत्रित हो गई। मुश्किल से कार सवार कार से बाहर निकला। इस दुर्घटना में कार सवार को बिल्कुल भी चोट नहीं आई। लेकिन का हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है दुर्घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया ।विडंबना यह भी रही कि सूचना के बावजूद भी 4 घंटे तक कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

देखे वीडियो 

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.