मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को 13 लाख 40 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को 13 लाख 40 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को
13 लाख 40 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत
सवाई माधोपुर, 7 अप्रैल। विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने 13 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर ने बताया कि दिनेश मीना निवासी श्यामपुरा, चतरू लाल मीणा निवासी बंधा, दिलबर जैन निवासी डिडायच, भागचंद जैन निवासी डिडायच, पिंटू मीणा निवासी बांडेडिया चौथ का बरवाड़ा, कन्हैया लाल गुर्जर निवासी गणेशगंज रजवाना, कृष्णा मीणा निवासी खण्डार, मुजाहिद खान निवासी बहतेड़, टिंकू मीना निवासी जस्टाना, रहीम खान निवासी जैतपुर गंगापुर सिटी, रमेश मीना निवासी भूरी पहाड़ी, रामसहाय जांगिड़ निवासी डूंगरी एवं अब्दुल साजिद खान निवासी मलारना डूंगर की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर इनके आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इस प्रकार सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर नाजिम मोहम्मद निवासी चौथ का बरवाड़ा एवं अनील कुमार कुमावत निवासी पांवडेरा चौथ का बरवाड़ा को मुख्यमंत्री सहायता कोष से बीस-बीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.